हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , तेहरान स्थित इस्लामिक सांस्कृतिक संबंध संगठन के मीडिया कार्यालय ने बताया है कि दिल्ली में ईरानी कल्चर हाउस (खाना-ए-फ़रहंग) की केंद्रीय लाइब्रेरी में एक विशेष सेक्शन बनाया गया है।
इस सेक्शन का उद्देश्य भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं और आम पाठकों को शहीद रहबर की पुस्तकें, भाषण और अन्य लिखित सामग्री आसानी से उपलब्ध कराना है।
इस पृष्ठ पर शहीद रहबर की जीवनी, उनके द्वारा लिखित पुस्तकें, उनके ख़ुतबे और उनके भाषणों की ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं।
ईरानी सांस्कृतिक केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को शहीद रहबर की बौद्धिक और वैज्ञानिक विरासत से परिचित कराना है। भारत में बहुत से लोग फ़ारसी और उर्दू में रुचि रखते हैं और वे शहीद रहबर के लेखन से लाभ उठा सकते हैं।
यह कदम उन शोधकर्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जो ईरान के इंकेलाब ए इस्लामी विचारधारा और शहीद रहबर की शिक्षाओं पर काम कर रहे हैं।
आपकी टिप्पणी